पीएम नरेंद्र मोदी कुछ करें और चर्चा न हो, ऐसा मुमकिन नहीं है। अब खबर आई है कि पीएम मोदी के 5 सालों में उनके दौरे पर 400 करोड़ से अधिक खर्च हुए हैं। लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि इन खर्चों में चार्टर्ड फ्लाइट का खर्च शामिल है। निचले सदन में मंत्री की ओर से पेश ब्यौरे के अनुसार, साल 2015-16 के बीच पीएम मोदी की यात्रा पर सबसे ज्यादा खर्च हुआ है। उस अविध में उनके विदेश दौरे पर 121.85 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। वहीं, 2016-17 में 78.52 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2017-18 में इस बाबत 99.90 करोड़ रूपये और 2018-19 में 100.02 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर 46.23 करोड़ रुपए खर्च हुए। उल्लेखनीय है कि 2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोदी ने अपने पहले विदेश दौरे के लिए मालदीव और श्रीलंका को चुना था। मालदीव के दौरे से जहां उन्होंने हिंद महासागर में चीन के बढ़ते हस्तक्षेप को रणनीतिक जवाब देने की कोशिश की। दूसरी बार सत्ता में आने के बाद उनका अमेरिका दौरा भी काफी चर्चा में रहा। वहां उन्होंने ह्युस्टन में हाउडी मोदी इवेंट को संबोधित किया था। इसमें 50,000 लोग जुटे थे।
" alt="" aria-hidden="true" />